News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: एक्शन एड एसोसिएशन के सौजन्य से एक सौ पचासी बाढ़ प्रभावित परिवारों में वितरित हुआ जरूरत की सामग्री

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 21, 2022  |  5:53 PM

643 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एक्शन एड एसोसिएशन के सौजन्य से एक सौ पचासी बाढ़ प्रभावित परिवारों में वितरित हुआ जरूरत की सामग्री WhatsApp
Responsive image
  • डिग्निटी किट एवं सूखा राशन किट का वितरण भावना सिंह उप जिलाधिकारी खड्डा और रामवृक्ष गिरि जिला समन्वयक के द्वारा तहसील सभागार खड्डा में हुआ वितरण

कुशीनगर । आपातकालीन स्थितियों में प्रशासन के सहयोग के अलावा सामाजिक संगठनों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। एक्शन एड का किया जाने वाला कार्य सराहनीय है।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

उक्त बाते भावना सिंह उप जिलाधिकारी खड्डा द्वारा कही गई।कुशीनगर जनपद के खड्डा क्षेत्र व तहसील अंतर्गत गंडक नदी के पार वाले गांवों शिवपुर, हरिहरपुर, मरिचहवा, नरायनपुर, सालिकपुर और महादेवा के 185 अति प्रभावित परिवारों में एक्शन एड एसोसिएशन के सौजन्य से डिग्निटी किट एवं सूखा राशन किट का वितरण भावना सिंह उप जिलाधिकारी खड्डा और रामवृक्ष गिरि जिला समन्वयक के निगरानी में तहसील सभागार खड्डा में किया गया। बाढ़ पीड़ितों को संबोधित करते हुए भावना सिंह उपजिलाधिकारी खड्डा कहीं कि आपातकालीन स्थितियों में प्रशासन के सहयोग के अलावा सामाजिक संगठनों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। एक्शन एड का किया जाने वाला कार्य सराहनीय है। हम एक्शन एड को प्रशासन की ओर से धन्यवाद देते हैं।

प्रत्येक ड्राई राशन किट में चावल 5 किग्रा, आटा 10 किग्रा, सरसो तेल 1लीटर, चीनी 1 किग्रा, चाय पत्ती 250 ग्राम, नमक 1 किग्रा, अरहर दाल 1 किग्रा, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर 100-100ग्राम, सर्फ, नहाने का साबुन तथा डिग्निटी/एनएफआई किट में डेटोल 100मिग्रा, टूथपेस्ट, टूथब्रश, सेनेट्री पैड, वर्तन धूलने का साबुन, कपड़ा धोने का साबुन, प्लास्टिक बाल्टी, मग और प्लास्टिक पाल आदि सामग्री उपलब्ध रहा। इस अवसर पर रामवृक्ष गिरि जिला समन्वयक एक्शन एड, धर्मेंद्र कुमार समन्वयक महराजगंज, अखिलेश गौतम तथा शाहफैशल हुसैन सह समन्वयक, रामकलप प्रसाद, जितेंद्र चौहान, हरिंदर प्रसाद, मंजू कनौजिया, ज्ञानती देवी, पूजा, बासमती सुभावती, रंभा और शोभा आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking