News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: एक ही गांव में पन्द्रह दिनों के अंदर 12 लोगों की मौत से ग्रामीणों में दहशत!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 16, 2021  |  5:53 PM

1,918 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एक ही गांव में पन्द्रह दिनों के अंदर 12 लोगों की मौत से ग्रामीणों में दहशत!

तमकुहीराज/कुशीनगर। कोरोना की दूसरी लहर ने गांवों में हाहाकार मचाया हुआ है। कुशीनगर जिला में विकासखंड सेवरही क्षेत्र के अहिरौलीदान गांव में पंद्रह दिन में 12 लोगों की मौत हो चुकी है जो बुखार से पीड़ित थे। अन्य गांवों में भी लगातार मौतें हो रही हैं। लोगों का आरोप है कि प्रशासन की तरफ से लापरवाही बरती जा रही है।
विकासखंड सेवरही क्षेत्र के गांवों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। इलाज के अभाव में लोग बुखार आने पर घर पर ही इलाज कर रहे हैं जिससे मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।विकासखंड सेवरही के अहिरौलीदान गाँव में पंद्रह दिन के दौरान बुखार चढ़ने पर पारस राम, राधा साह, योगेंद्र सिंह,सतन साह, श्यामदेव प्रसाद, छठी देवी,मीरा देवी,जगदीश राय,जयप्रकाश साह,पवारी सिंह,पवन कुमार सिंह,सुरेन्द्र सिंह मौत हो गई है।
एक ही गांव में 12 लोगों की मौत से ग्रामीण दहशत में है। हालात यह हैं कि गांव में इस समय दर्जनों से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीण घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सैनिटाइज भी नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में वैक्सीन का शिविर लगाने की मांग की है।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी...

संबंधित खबरें
बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान
बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान

सलेमगढ़,कुशीनगर। सेवरही विकासखंड के ग्राम सभा सलेमगढ़ बाजार में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी…

त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान
त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान के नेतृत्व…

हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली
हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली

कुशीनगर।आम जनमानस को त्वरित, प्रभावी एवं सुलभ पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में…

तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking