News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर की विश्वस्तरीय लुक देने की क्या है तैयारी आप भी जानिये!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 3, 2020  |  8:26 AM

1,467 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर की विश्वस्तरीय लुक देने की क्या है तैयारी आप भी जानिये!
  • कुशीनगर को विश्वस्तरीय लुक देने की क्या है तैयारी आप भी जानिये!
  • GDA को मिली बड़ी जिम्‍मेदारी

कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई जहाज के उड़ान की तैयारियों के बीच प्रदेश सरकार तथागत की निर्वाणस्थली को विश्वस्तरीय लुक देने की तैयारी में है।  विश्व बैंक के सहयोग से इसका विकास किया जाएगा। यूपी कैबिनेट ने कुशीनगर में करीब 60 करोड़ से प्रस्तावित आठ परियोजनाओं का जिम्मा गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) को सौंपा है। जीडीए पहली बार जिले से बाहर काम करेगा। इससे उसकी आर्थिक सेहत में भी सुधार होगा।
बौद्ध परिपथ को वैश्विक मानकों पर विकसित करते के प्रयासों को बढ़ावा देते हुए यूपी कैबिनेट ने कुशीनगर में आठ पर्यटन विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी है। यहां विपश्यना ध्यान केंद्रों का निर्माण कराया जाएगा। कुशीनगर के रामाभार स्तूप के पास हिरण्यवती नदी पर फुटओवर ब्रिज के निर्माण सहित सैलानियों को आकर्षित करने वाली योजनाएं विकसित की जाएंगी। ये विकास कार्य प्रो-पुअर पर्यटन विकास परियोजना के तहत होने हैं। इसमें 70 फीसद धनराशि विश्व बैंक द्वारा और 30 फीसदी राज्य सरकार द्वारा वहन की जानी है।

आज की हॉट खबर- जयमाल से पहले जंग! शादी तोड़ने की बात पर भड़की...

ये काम होंगे

  • रामाभार स्तूप के पास हिरण्यवती नदी पर फुटओवर ब्रिज के निर्माण सहित सैलानियों को आकर्षित करने वाली योजनाओं पर काम
  • 04 करोड़ की लागत से मधुरिया गांव के पास रिवर फ्रंट, एप्रोच रोड और अन्य कार्य होंगे
  • 04 करोड़ की लागत से पथिक निवास में बढ़ेंगी सुविधाएं, 28 कमरों की सूरत बदलेगी
  • 02 करोड़ खर्च कर फूड प्लाजा के पास टॉयलेट और पार्किंग का निर्माण होगा
  • 08 करोड़ खर्च कर मेडिटेशन सेंटर को विकसित किया जाएगा
  • 15 करोड़ की लागत से बौद्ध संग्रहालय का उच्चीकरण और विकास

तंगहाली में जीडीए को राहत

कुशीनगर में विकास कार्य कराने की जिम्मेदारी गोरखपुर विकास प्राधिकरण को सौंपी गई है। यह पहला मौका होगा, जब जीडीए के इंजीनियर जिले से बाहर किसी योजना पर काम करेंगे। कोरोना काल में जीडीए की विकास योजनाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। आर्थिंग तंगी से कई योजनाएं पाइप लाइन में ही फंसी हुई हैं।

बोले जीडीए उपाध्यक्ष

यूपी कैबिनेट के निर्णय की जानकारी हुई है। कुशीनगर में विकास कार्य संचालित करने का जिम्मा जीडीए को मिला है। शासन से डिटेल मंगाई जा रही है। शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तायुक्त कार्य कराए जाएंगे।
अनुज सिंह, उपाध्यक्ष, जीडीए

संबंधित खबरें
नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल
नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल

तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मारकर रौंदा, मौके पर दो…

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ…

नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस
नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली में शनिवार को नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह की…

खेलते-खेलते काल के गड्ढे में समाए तीन मासूम, ईंट भट्ठे पर मचा चीख-पुकार
खेलते-खेलते काल के गड्ढे में समाए तीन मासूम, ईंट भट्ठे पर मचा चीख-पुकार

कुशीनगर । कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मैनपुर के टोला दीनापट्टी स्थित एक ईंट…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking