News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कोविड-19 टीकाकरण के द्वितीय चरण के पहले सत्र का कोविड-19 टीकाकरण का कार्य कल!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 21, 2021  |  7:19 PM

814 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कोविड-19 टीकाकरण के द्वितीय चरण के पहले सत्र का कोविड-19 टीकाकरण का कार्य कल!
  • कोविड-19 टीकाकरण के द्वितीय चरण के पहले सत्र का कोविड-19 टीकाकरण का कार्य कल
  • 15 केन्द्रों पर कुल 2400 स्वास्थ्य कार्मिकों को लगाए जाएंगे

कुशीनगर । जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने बताया कि कोरोना वैक्सीनेशन के द्बितीय चरण में कल 22जनवरी,2021 को जिले के निर्धारित 15 केन्द्रों पर 24 सत्र में 2400 स्वास्थ्य कार्मिकों को इंजेक्शन द्वारा कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण किया जाएगा, उन्होंने बताया कि कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम को सुचारू और सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए वैक्सीनेशन का कार्य करने वाले स्टाफ को प्रशिक्षित किया जा चुका है और वैक्सीन की प्रथम डोज लेने वाले सभी स्वास्थ्य काािर्मकों का डाटाबेस तैयार कर आवश्यक कार्यवाही पूरी कर ली गई हैं।
जिलाधिकारी आज कलेक्ट्रेट के सभागार में जिले में द्वितीय चरण वैक्सीनेशन कार्य को सुचारू और सुरक्षित रूप से सम्पन्न कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक टीकाकरण सत्र पर 100 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जायेगा, जिनका अपडेशन को-विन पोर्टल पर किया जा चुका है, तथा टीकाकरण के लिए प्रयोग होने वाली कोविड-19 वैक्सीन (कोविशील्ड) पर्याप्त मात्रा में प्राप्त हो चुकी है तथा उक्त सत्र स्थलों की कोल्ड चेन प्वाईंट पर कोविड-19 वैक्सीन को सुरक्षा के साथ पहुंचाया जा चुका है, उक्त समस्त कोल्ड चैन प्वाईट पर कोविड-19 वैक्सीन कि सुरक्षा हेतु सुरक्षा कर्मी तैनात रहेगें। कोविड-19 टीकाकरण हेतु समस्त तैयारियां जिसमें समस्त लॉजिस्टिक, सुरक्षा व्यवस्था एंव समस्त बैठकें सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक टीकाकरण सत्र के लिए प्रशासनिक, चिकित्सीय, सुरक्षा एंव सहायक नोडल अधिकारी नामित कर दिये गये हैं जो कि समस्त व्यवस्थाओ केा सुचारू रूप से सम्पादित करायेगें
इस अवसर प्र मुख्य विकास अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एन0पी गुप्ता, समस्त सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व सभी एमवाईसी आदि उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking