News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: गुमशुदा लड़के को सकुशल 36 घण्टे में कप्तानगंज पुलिस ने किया बरामद!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 25, 2020  |  12:55 PM

1,040 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गुमशुदा लड़के को सकुशल 36 घण्टे में कप्तानगंज पुलिस ने किया बरामद!
  • गुमशुदा लड़के को सकुशल 36 घण्टे में कप्तानगंज पुलिस ने किया बरामद
  • परिजनों को सुपुर्द हुआ लड़का

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में गुमशुदा व्यक्तियो की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज कप्तानगंज पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र के दिशा निर्देश में गुमशुदा ब्यक्तियो की बरामदगी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें थाना कप्तानगंज क्षेत्रान्तर्गत पिछले 23 अगस्त 2020 को नेमा देवी पत्नी सुबास साकिन वार्ड न0 14 हरिहरनाथ उत्तरी कस्वा थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर द्वारा अपने लड़के के गुम होने की सूचना दी गयी थी। जिसके संबंध में पुलिस द्वारा तत्काल गुमसुदगी दर्ज कर लड़के की बरामदगी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था । लड़के को सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र द्वारा थानाध्यक्ष कप्तानगंज संजय कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व मे टीम गठित कर निर्देशित किया गया था। जरिये मुखविर की सूचना पर उप निरीक्षक महेंद्र कुमार यादव, आरक्षी अश्वनी यादव, महिला आरक्षी बन्दना खरबार को साथ लेकर गुमशुदा वीरु उर्फ भगेलू पुत्र सुबाष सा0 वार्ड न0 14 हरिहरनाथ उत्तरी कस्वा थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर उम्र 18 वर्ष को रेलवे ढाला निकट सुबाष चौक कस्बा कप्तानगंज से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। अपने लड़के को सकुशल पाकर परिजन द्वारा कुशीनगर पुलिस को साधुबाद दिया गया।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking