News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: छठ की खरीदारी के लिए सजा सपहा का बाजार,सुप,दौउरा,डलिया व पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Nov 8, 2021  |  3:10 PM

511 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: छठ की खरीदारी के लिए सजा सपहा का बाजार,सुप,दौउरा,डलिया व पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी
  • श्रद्धा के आगे महंगाई कहीं टिक नहीं रही है~रिपोर्ट

सपहा/कुशीनगर । छठ पर्व को लेकर व्रतियों व श्रद्धालुओं की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है।वहीं सपहा बाजार में छठ की सामग्री सज चुकी है व खरीदारों की भीड़ यहां उमड़ रही है।बाजार में छठ पर्व को लेकर यूं इस बार भाव कुछ ज्यादा ही हैं,लेकिन श्रद्धा के आगे महंगाई कहीं टिक नहीं रही है।बाजार में पूजन सामग्री मनमाने कीमत पर बेचे जा रहे हैं।महंगाई फलों पर पड़ी है।वहीं फल भी महंगे बिक रहे हैं।श्रद्धालुओं की कोशिश रहती है कि समय पर पूजन सामग्री की खरीदारी कर ली जाए, जिससे कि पर्व को नियम-निष्ठा और विधि-विधान पूर्वक करने में किसी प्रकार की परेशानी नही हो।सोमवार को नहाय-खाय के साथ छठ पर्व शुरू हो गया।छठ पूजा में फल का महत्व है। लोग अपनी क्षमता के अनुसार सभी फलों की खरीदारी कर रहे हैं।

आपके लिए और..- शराब माफियाओं’ पर बड़ा प्रहार, 170 पेटी अवैध शराब से...

कार्तिक शुक्ल की चतुर्थी से शुरू होने वाले इस व्रत की समाप्ति सप्तमी को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ होगी। छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। रविवार व सोमवार को छठ व्रतियों ने सपहा बाजार में सुप,दौउरा,डलिया व पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की।छठ पर्व करने वाले श्रद्धालुओं को डाला सजाना अनिवार्य होता है।बाजार में सूप 100 से 130 रुपये व दौऊरा व डलिया 150 से 400 रुपये तक में बिक रहे हैं।इसके लिए टोकरी, सूप, मकस, नारियल, संतरा, नींबू, कपरंगा, आंवला, गाजर शकरकंद, अनानास, नाशपाती, अमरूद और केला सहित कई अन्य फलों की जरूरत होती है। इसके अलावा माला, आरत का पत्ता, दीया-बाती और अगरबत्ती की खरीदारी की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक टिप्पणी पड़ी भारी, बरवापट्टी पुलिस ने दो युवकों को दबोचा
सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक टिप्पणी पड़ी भारी, बरवापट्टी पुलिस ने दो युवकों को दबोचा

कुशीनगर । सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली आपत्तिजनक टिप्पणी साझा करना दो…

“कानून से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं, पीड़ितों को मिलेगा तत्काल न्याय” — पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष
“कानून से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं, पीड़ितों को मिलेगा तत्काल न्याय” — पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष

कुशीनगर। जनपद के थाना पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार राय ने गुरुवार को…

सारंग छपरा में आग का कहर, तीन मवेशियां झुलसीं
सारंग छपरा में आग का कहर, तीन मवेशियां झुलसीं

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सारंग छपरा गांव में बुधवार की देर रात अज्ञात…

कुशीनगर: गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो अभियुक्त छह माह के लिए जनपद से निष्कासित
कुशीनगर: गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो अभियुक्त छह माह के लिए जनपद से निष्कासित

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking