News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर :- जमकर गिरें ओलों से फसलो को नुकसान, शुभ समरोहो में पड़ा विघ्न तो सड़को पर हुआ भारी जल ज़माव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 4, 2022  |  8:49 PM

474 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर :- जमकर गिरें ओलों से फसलो को नुकसान, शुभ समरोहो में पड़ा विघ्न तो सड़को पर हुआ भारी जल ज़माव

कसया (कुशीनगर) :- शुक्रवार की शाम को आकाश में काले काले बादल घिर आये और चारो ओर अंधेरा छा गया। बादलों ने तेज गरज के साथ बरसना शुरू किया और घण्टों बारिस होती रही। बारिस के साथ छोटे बड़े ओले पड़े। कसया नगर व चैराहों पर बाजार करने आये लोगों को घण्टों बारिस के रुकने का इंतजार करना पड़ा। कई लोग ओलों के चलते रास्ते में चोटिल हो गए। जबकि ओलॉ गिरता देख लोग सिर छिपाने के लिए जगह खोजने लगे।वैवाहिक सीजन के कारण नगर मे वाहनों के आवागमन से काफ़ी व्यस्तता रहीऔर इसी बीच भारी वर्षा होने के कारण नगर मे घंटो जामसे जूझते रहे लोग। नगर मे यह जाम गोला चौक से लगायात ओवर ब्रिज और दिवानी कचहरी तक लगा रहा, जिससे निकलने मे लोगो के पसीने छूट गये। दो पहिया वाहन वाले तो गली खुचो से किसी तरह निकलने मे निजात पाये दिखे। लेकिन चार पहिया और बड़े वाहन जाम से निकलने के लिये संघर्ष करतें रहे।जानकारी के लिये बता दे कि नगर मे जल निकासी की समस्या के कारण बारिस का पानी नाले मे जाने के बजाय नाले का ही पानी सड़क पर बहता हैं जिसके कारण बारिस का पानी सड़क के ऊपर बहने व जल जमाव होने के कारण भी जाम जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती हैं। सड़क पर पानी इतना ज्यादा इकठ्ठा हो गया कि लोग भाप नहीं पा रहे थे कि सड़क कहाँ हैं और पटरी कहाँ हैं। वाहनों को सड़क की पटारियों पर उतारने से लोग बचते रहे कि कहीं गाड़ी फस न जाय जिसके के वजह से और जाम लग गया था। नगर के सटे सिचाई विभाग मार्ग पर भी ट्यूबेल कालोनी से लगायात नेशनल हाइबे मार्ग तक जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण सड़क पर भारी जल जमाव हो गया। बारिस और ओलों से गेहूं, सरसों, सब्जियों की फसलों को काफ़ी नुकसान हुआ। बारिस के कारण बढ़ी ठण्ड से लोग ठिठुरे दिखाई दिये।

आपके लिए और..- जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज

बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

कसया कुशीनगर ।स्थानीय तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी…

सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण

राजस्व और पुलिस विभाग की शिकायतें सबसे ज्यादा हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील के सभागार…

हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक
हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक

हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के पिपरही-भड़कुलवा स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार को हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking