कुशीनगर। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में कुशीनगर के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शांति प्रकाश द्विवेदी को विजिलेंस टीम ने 30 हजार रुपये लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता दिनेश कुमार गुप्ता की शिकायत पर की गई इस कार्रवाई से विभाग में खलबली मच गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र निवासी शिकायतकर्ता दिनेश कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया था कि सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के एवज में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा उनसे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विजिलेंस टीम ने मामले की जांच की और आरोपों के आधार पर कार्रवाई की योजना बनाई।
बताया जा रहा है कि निर्धारित कार्रवाई के दौरान विजिलेंस टीम ने डॉ. शांति प्रकाश द्विवेदी को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद संबंधित विभाग में हड़कंप मच गया।
बता दे, सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए शासन स्तर से लगातार निर्देश दिए जाते हैं। ऐसे में योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप सरकारी व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
विजिलेंस की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही पूरे प्रकरण की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर सलेमगढ़ में निर्माणाधीन ओवरब्रिज लोगों के लिए सुविधा से ज्यादा…
बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…
आपके लिए और..- 10 घंटे में 17 बार जाम! सलेमगढ़ में विकास की...…
हाटा कुशीनगर । नगर क्षेत्र के ढाढा स्थित राजकीय महाविद्यालय में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक…