News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखा कर किया जागरूकता वाहन को रवाना

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 12, 2021  |  5:57 PM

910 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखा कर किया जागरूकता वाहन को रवाना
  • जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखा कर किया जागरूकता वाहन को रवाना
  • आयुष्मान योजना के तहत वंचित पात्र लाभार्थियों का बनाये जाएंगे गोल्डेन कार्ड

कुशीनगर | मंगलवार को आयुष्मान योजना अन्तर्गत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों में गोल्डन कार्ड बनवाये जाने हेतु विशेष सघन अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी एस राज लिंगम, मुख्य विकास अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग व अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय ने समस्त विकास खण्डो हेतु 14 प्रचार वाहनों का संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखा कर कलेक्ट्रेट से रवाना किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में पात्र लाभार्थियों का अभी तक गोल्डन कार्ड नही बना है उन्हें चिन्हित कर तत्काल कार्ड बनाये जाएंगे, इसके लिये प्रचार वाहन में सम्बन्धित कर्मचारि व व्यवस्थाएं उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि ये योजना भारत सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमो में से है, जिसका शत प्रतिशत क्रियान्वयन कराया जाना है, उन्होंने बताया कि जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक बहुत कम कार्ड बने हैं इसी परिप्रेक्ष्य में इस विशेष अभियान के माध्यम से जनपद के समस्त वंचित पात्र व्यक्तियों को गोल्डन कार्ड बनाये जाने की पहल है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 नरेंद्र गुप्ता, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, डीसी मनरेगा प्रेमप्रकाश सहित अन्य अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking