News Addaa WhatsApp Group Join करें

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 7, 2026  |  7:04 PM

21 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी WhatsApp
Responsive image
  • पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद

हाटा (कुशीनगर)। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए हाटा कस्बे में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। चौकी प्रभारी कस्बा कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही है।पटाखा बाजार से लेकर मुख्य बाजार, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों तक पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

त्योहार के मद्देनजर पुलिस टीम बाजारों में पैदल गश्त कर रही है और व्यापारियों एवं आम नागरिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रही है। पटाखा दुकानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही से दुर्घटना की आशंका न रहे।वहीं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह ने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस की सक्रियता से बाजारों में सुरक्षा का माहौल बना हुआ है।पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि लोग निर्भीक होकर त्योहार मनाएं और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका न रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

झपट्टामार महिला गिरफ्तार, सोने की चैन बरामद
झपट्टामार महिला गिरफ्तार, सोने की चैन बरामद

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय पुलिस ने झपट्टामारी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक…

समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी फरियादियों की फरियाद 
समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी फरियादियों की फरियाद 

हाटा कुशीनगर: तहसील परिसर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।…

युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी
युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी

हाटा, कुशीनगर। हाटा क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking