News Addaa WhatsApp Group Join करें

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 7, 2026  |  7:38 PM

54 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत WhatsApp
Responsive image
  • बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आया सिपाही दीपक गुप्ता, पहली तैनाती के दौरान ही जिंदगी की जंग हारे, पुलिस महकमे में शोक की लहर

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना परिसर में शनिवार की सुबह दीपावली की साफ-सफाई के दौरान एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से 25 वर्षीय सिपाही की मौत हो गई। बैरक की छत पर झाड़ू लगा रहे सिपाही दीपक गुप्ता ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

जानकारी के अनुसार, अंबेडकरनगर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के करमपुर बरसावा गांव निवासी राममूर्ति गुप्ता के इकलौते पुत्र दीपक गुप्ता 24 वर्ष 2025 बैच के सिपाही थे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उनकी पहली तैनाती हनुमानगंज थाने में हुई थी। शनिवार सुबह करीब 10 बजे थाना परिसर और बैरक में दीपावली के मद्देनजर साफ-सफाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान दीपक बैरक की छत पर चढ़कर झाड़ू लगा रहे थे। तभी वह छत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। हादसे के बाद साथी पुलिसकर्मी उन्हें बचाने के लिए दौड़े। थाना प्रभारी दिग्विजय नारायण राय पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक विवेकानंद पांडेय और क्षेत्राधिकारी अजय श्रीवास्तव सीएचसी तुर्कहा पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। महज पहली तैनाती के दौरान ही युवा सिपाही की असमय मौत से पुलिस महकमे में शोक व्याप्त है। वहीं सूचना घर पर पता चलने के बाद परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

झपट्टामार महिला गिरफ्तार, सोने की चैन बरामद
झपट्टामार महिला गिरफ्तार, सोने की चैन बरामद

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय पुलिस ने झपट्टामारी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक…

समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी फरियादियों की फरियाद 
समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी फरियादियों की फरियाद 

हाटा कुशीनगर: तहसील परिसर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking