गोरखपुर | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कुशीनगर में अवैध पटाखा गोदाम में विस्फोट जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी अवैध पटाखा फैक्ट्री या गोदाम ना रहे।
मुख्यमंत्री ने यह निर्देश बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार से लौटने के बाद बुधवार शाम गोरखनाथ मंदिर में उनसे मिलने पहुंचे गोरखपुर के मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी को दिए। बता दें कि बुधवार सुबह कुशीनगर के कप्तानगंज में एक मकान में अवैध रूप से स्टॉक किए गए पटाखों में आग लगने व विस्फोट से चार लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हैं। इस लेकर मुख्यमंत्री ने दो टूक निर्देश दिया है कि ऐसी घटना अब कहीं और हुई तो अधिकारियों की जवाबदेही होगी। सीएम योगी ने अधिकारियों को यह हिदायत भी दी कि ठंड के मौसम में राहत कार्यों को लेकर सजग रहें। किसी भी गरीब बेसहारा को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्कूलों में स्वेटर वितरण व गरीबों में कम्बल वितरण का कार्य प्राथमिकता पर कराने को कहा।
हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के सकरौली गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों के विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष…