हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
पुलिस के मुताबिक शनिवार को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए साहिल चौहान पुत्र दूधनाथ चौहान, निवासी देवराजपुर खाड़े टोला, थाना कोतवाली हाटा, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 405/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी इस मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।
इस गिरफ्तारी के दौरान थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह उपनिरीक्षक रिजवान अहमद, कांस्टेबल सुजीत यादव तथा रिजर्व कांस्टेबल रवि कुमार बिन्द शामिल रहे।
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…
खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…
खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…