News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर :तरयासुजान पुलिस ने किया थाना क्षेत्र के सीमावर्ती कस्बो में पैदल गस्त

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 1, 2022  |  9:56 PM

586 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर :तरयासुजान पुलिस ने किया थाना क्षेत्र के सीमावर्ती कस्बो में पैदल गस्त

तरयासुजान पुलिस ने किया थाना क्षेत्र के सीमावर्ती कस्बे में पैदल गश्त

आज की हॉट खबर- अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16...

कुशीनगर । आमजनों के सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस प्रमुख के निर्देशन में तरयासुजान पुलिस पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार को देरशाम प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के उत्तरप्रदेश -बिहार के सीमावर्ती कस्बो में तरयासुजान पुलिस ने पैदल गश्त किया। इस दौरान लोगों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।

क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के कुशल निर्देशन में एसएचओ कपिलदेव चौधरी के नेतृत्व में तरयासुजान पुलिस ने तमकुहीराज, डिबनी बजरवा, सलेमगढ़ , तिनफेडिया ,सिसवा बाजार,अहिरौली दान बंधे के साथ सीमावर्ती कस्बो के मुख्य मार्गों एवं चौराहों पर पैदल गश्त कर लोगों को कानून व्यवस्था को पालन करने का संदेश दिया।

सक्रिय है पुलिस तंत्र:

क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज ने इस संवाददाता को बताया कि प्रशासन अराजक तत्वों की गतिविधियों को लेकर पूरी तरह सतर्क है। हालातों पर नजर रखा जा रहा है। प्रशासनिक तंत्र सक्रियता से काम कर रहा है। किसी को भी कानून व्यवस्था अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। तमकुहीराज सीओ सर्किल क्षेत्र में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है।

एसएचओ कपिलदेव चौधरी कहते है:

प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी लोगों से कानून व्यवस्था का पालन करने की अपील किया। कहा कि किसी भी प्रकार की कोई अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। कोई भी किसी भी प्रकार का अभद्र टीका टिप्पणी से बचें, अन्यथा कि स्थिति में कार्यवाही के लिए तैयार रहे।

पैदल गस्त के दौरान चौकी प्रभारी बहादुरपुर अवनीश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी तमकुहीराज, चौकी प्रभारी डिबनी राजकुमार बरवार, चौकी प्रभारी तिनफेडिया निरंजन राय के अलावे काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही।

संबंधित खबरें
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking