News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 13, 2026  |  7:00 AM

394 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर सायंकाल कुशीनगर में पुलिस अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी कर जनपद की कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की। पुलिस कार्यालय के सभागार में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीजी ने अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था और पुलिसिंग की गुणवत्ता को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।
गोष्ठी में केशव कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा सहित समस्त क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जनपद की वर्तमान कानून-व्यवस्था, अपराधों की स्थिति, पशु तस्करी पर प्रभावी रोकथाम, आत्महत्या निरोधक उपाय, थाना स्तर पर अनुशासन व कार्यकुशलता तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने से जुड़े बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

एडीजी ने अपराधियों की सक्रिय निगरानी, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मजबूत टीमवर्क और आमजन के साथ बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया। उन्होंने पुलिस बल की छवि सुदृढ़ करने, जनविश्वास बढ़ाने और संवेदनशील मामलों में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, कुशीनगर पुलिस के हालिया प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में और अधिक सतर्कता व परिणामोन्मुखी कार्रवाई की अपेक्षा जताई।
अंत में एडीजी ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा और शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking