News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: दूल्हा बनने के पहले युवक की पेड़ से लटकता मिला शव-जानिये कब क्या हुआ?

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 1, 2020  |  8:33 PM

1,743 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दूल्हा बनने के पहले युवक की पेड़ से लटकता मिला शव-जानिये कब क्या हुआ?

कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र से एक बहुत ही दुःखद खबर आ रही है। दूल्हा बनने से पहले ही अर्थी उठने से पूरे क्षेत्र में मातम छाया हुआ है।

आज की हॉट खबर- “एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई...

यह है मामला

शादी के एक दिन पहले दूल्‍हा घर से गायब हो गया. शादी के दिन तक घरवाले उसे तलाश करते रहे, लेकिन सोमवार देर शाम तक जब वह नहीं मिला तो परिवार के लोगों ने बड़े भाई को दूल्‍हा बनाकर शादी सम्‍पन्‍न कराई. लेकिन शादी की रस्‍में अभी पूरी भी नहीं हुई थीं कि एक दिन पहले से गायब छोटे बेटे का शव पेड़ से लटकता मिला. इसके बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है.

कब क्या हुआ

कसया थाने के गांव कुड़वा दिलीप नगर में कुंवर टोला की है. जानकारी के अनुसार दूल्हा शादी वाले दिन से एक दिन पहले दाढ़ी बनवाने के लिए जाने की बात कह कर घर से निकला था. शादी के दिन भी देर शाम तक नहीं लौटा. कुंवर टोला के पास सड़क किनारे उसका शव पेड़ से लटकता मिला. गांव के लोगों ने उसकी पहचान कुंवर टोला 28 वर्षीय निवासी प्रेम के रूप में की.

पुलिस को ग्रामीणों से ही पता चला कि 30 नवंबर की रात को उसकी कुबेरस्थान में शादी होने वाली थी. काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला तो उसकी जगह उसके छोटे भाई कृष्णा की शादी तय कर दी. चूंकि लड़की वालों का प्रेशर था, तय तारीख पर परिवार बारात लेकर निकल गया. शादी होने भी लगी. इसी बीच बड़े भाई आनंद के मोबाइल पर सूचना मिली की प्रेम पेड़ से लटका हुआ है। उप निरीक्षक रामचंद्र यादव ने बताया कि जांच चल रही है. जो बातें सामने आएंंगी उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking