कुशीनगर । शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा व्यक्ति के अन्तःमन में विद्यमान अंधकार से लेकर बड़ी से बड़ी सामाजिक समस्या का निराकरण किया जा सकता है। ऐसे में प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर शिक्षा से सम्बंधित सामग्री भेंट करना सराहनीय कार्य है। उक्त बातें डॉ0 अमृतांशु शुक्ल, पूर्व प्राचार्य बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर ने दीपावली के अवसर पर हाटा ब्लाक के अहिरौली बाजार ग्राम सभा में नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सर्वे भवन्तु सुखिनः कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा।
ध्यातव्य है कि नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के सदस्य पिछले कई वर्षों से दीपावली, होली, जैसे सामाजिक त्योहारों को सर्वे भवन्तु सुखिनः कार्यक्रम के अंतर्गत समाज के मध्य जाकर मनाते हैं। इसी क्रम में दीपावली के अवसर पर 51 नन्हें मुन्ने बच्चों को कॉपी, किताब, रबर, पेंसिल, कटर, मिष्ठान इत्यादि भेंट करते हुए उनसे मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा गया।
कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 गौरव तिवारी व स्वास्थ्यकर्मी आशुतोष मिश्र ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र मिश्र, उपस्थित जनों का स्वागत इन्द्र मिश्र व आभार सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र द्वारा किया गया।
इस अवसर पर हेमंत मिश्र, पिंटू मिश्र, प्रमोद शुक्ल, राकेश शर्मा, रमेश जायसवाल, देवानंद गोंड़, नीतीश गोंड़ सहित नन्हे मुन्ने बच्चे व उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश…
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
कुशीनगर। नगर पंचायत सेवरही के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर स्थित अपने आवास/कैंप कार्यालय पर…
खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली बुजुर्ग निवासी हैं विदेश भेजने वाला एजेंट खड्डा, कुशीनगर।…