फणीन्द्र पाण्डेय
कुशीनगर:- सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य पद के शपथ ग्रहण समारोह के बाद नवगठित जिला पंचायत कुशीनगर की प्रथम बैठक का आयोजन हुआ।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री जयसवाल विधायक खड्डा जटाशंकर त्रिपाठी , विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी, विधायक हाटा पवन केडिया, नवगठित जिला पंचायत के सदस्यगण, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनुज मलिक, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विंध्याचल कुशवाहा मौजूद रहे ।

बैठक में जिला पंचायत की समितियों के गठन पर विचार हुआ जिसके अंतर्गत नियोजन व विकास समिति, शिक्षा समिति, निर्माण कार्य समिति ,स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति ,प्रशासनिक समिति, जल प्रबंधन समिति की चर्चा हुई ।इसके साथ साथ विभिन्न विकास खंडों की कई परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…