News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: पागल कुत्ते के काटने से नगर सहित क्षेत्र के लोगो में दहशत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 21, 2022  |  5:37 PM

512 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पागल कुत्ते के काटने से नगर सहित क्षेत्र के लोगो में दहशत
  • पागल कुत्ते ने एक दर्जन से अधिक लोगो को काट कर किया लहूलुहान

कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड संख्या 14 वीर सावरकर नगर (सबया) में एक पागल कुत्ते ने एक दर्जन से अधिक लोगों को काटकर लहूलुहान कर दिया। कुत्ते के आक्रामक रूप को देखकर लोगों में भय व्यप्त हो गया और लोग अपनी जान बचाने में भागने लगे।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

गुरुवार को दोपहर बाद दीवानी न्यायालय के सामने कहीं से आये लाल रंग के कुत्ते ने कईयों को काट लिया और देखते देखते एक दर्जन से ऊपर राह चलते महिला, पुरुष, बच्चों को अपना शिकार बना लिया। जिनमें गोलू 21 वर्ष, राम आशीष 35 वर्ष, बिट्टू 18 वर्ष, रोहन 3 वर्ष, विनोद 50 वर्ष, संजय 19 वर्ष, रवि 15 वर्ष, सोनी 4 वर्ष, शंकर 60 वर्ष, राजकुमार 25 वर्ष, मुबारक 19 वर्ष, कुंती 60 वर्ष सभी निवासी सबया को बुरी तरह से काटकर घायल कर दिया व यही के कचहरी के सामने बाइक स्टैंड देखने वाले लालबाबू सिंह उम्र 65 वर्ष कुत्ते से भिड़ गए जिनको कई जगह काटा। यहां से कुत्ता गोपालगढ़ पहुंचा जहां सागर उम्र 5 वर्ष को काट लिया। इसके बाद वह आगे बढ़ गया। परिजनों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉ आशुतोष की देखरेख में चीफ फार्मासिस्ट राकेश मणि व अंकित सिंह ने एंटी रैबीज का इंजेक्शन व दवा दिया।

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking