News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर भाजयुमो ने किया प्लाज्मा व रक्तदान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 14, 2020  |  11:57 AM

948 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर भाजयुमो ने किया प्लाज्मा व रक्तदान WhatsApp
Responsive image
  • प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर भाजयुमो ने किया प्लाज्मा व रक्तदान
  • रक्तदान सबसे बडा महादान: रजनीकांत मणि त्रिपाठी (विधायक कुशीनगर)

वेदप्रकाश मिश्र/न्यूज अड्डा

आपके लिए और..- छठ पर्व को लेकर अलर्ट मोड में तरयासुजान पुलिस थानाध्यक्ष...

कुशीनगर | नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह के अंतर्गत भाजयुमो कुशीनगर द्वारा संयुक्त जिला अस्पताल रविन्द्रनगर पर रक्तदान व प्लाज्मा दान का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्रा जी रहे।

मुख्य अतिथि विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान होता है इससे ब्यक्ति का शरीर भी स्वस्थ रहता है और किसी के जीवन को भी बचाया जा सकता है ।भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि मा.प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर युवा मोर्चा का यह रक्तदान उन लोगों के लिए अति आवश्यक होगा जो रक्त के बिना दम तोड़ देते हैं ।भाजयुमो जिलाध्यक्ष नितीश कुमार यादव ने कहा कि हर वर्ष भाजयुमो सेवा सप्ताह के अंतर्गत अनेक कार्यक्रम करता है इस बार प्रधानमंत्री जी के 70वें बर्ष पर 70युवा द्वारा रक्त दान व प्लाज्मा दान किया गया तथा आये हुए सभी अतिथियों व युवा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार भी ब्यक्त किया ।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री शैलेन्द्र तिवारी ने किया ।रक्तदान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सीता सिंह शुभम शाही दिव्येन्दु मणि त्रिपाठी विकास द्विवेदी इमरान सहित 70 लोगों ने किया ।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष भाजपा अवधेश प्रताप सिंह डा.सीमा गुप्ता पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्रा प्रदीप पाण्डेय मारकण्डेय शाही भाजयुमो क्षेत्रीय सदस्य धनंन्जय तिवारी सूर्यांश शाही भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी बाल्मिकी पाण्डेय नवनीत तिवारी आदित्य मिश्रा आकाश सिंह गौरव तिवारी अनूप तिवारी अभिषेक शुक्ला प्रकाश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जाम से निजात दिलाने सड़क पर उतरे प्रभारी निरीक्षक, मातहतों के साथ संभाला मोर्चा
जाम से निजात दिलाने सड़क पर उतरे प्रभारी निरीक्षक, मातहतों के साथ संभाला मोर्चा

हाटा, कुशीनगर। त्योहारों के चलते बाजार में बढ़ी भीड़ और जाम की समस्या से…

युवा संसद: तीन प्रतिभागियों का विधानसभा के लिए चयन
युवा संसद: तीन प्रतिभागियों का विधानसभा के लिए चयन

हाटा कुशीनगर। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण…

मेले में अवैध शराब का खेल! तुर्कपट्टी पुलिस ने तीन को दबोचा, 246 पाउच बरामद
मेले में अवैध शराब का खेल! तुर्कपट्टी पुलिस ने तीन को दबोचा, 246 पाउच बरामद

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking