हाटा, कुशीनगर। त्योहारों के चलते बाजार में बढ़ी भीड़ और जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए हाटा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह खुद मातहतों के साथ सड़क पर उतर आए।
बाजार में मुख्य चौराहों व सड़कों पर लगे लंबे जाम को देख प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला और वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकलवाया। पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों से अतिक्रमण न करने, ठेले-खोमचे वालों को सड़क खाली रखने तथा वाहन चालकों से वाहन निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की।
प्रभारी निरीक्षक के सड़क पर उतरते ही कुछ ही देर में जाम खुल गया और आवागमन सुचारु हो गया। इससे बाजार आए लोगों ने राहत की सांस ली।
इस दौरान नगर चौकी इंचार्ज कमलेंद्र सिंह मय फोर्स हर चौराहे और जाम लगने वाले स्थानों पर तैनात रहे। उन्होंने चौराहों पर खड़े होकर वाहनों को व्यवस्थित किया और जाम न लगने दिया।इस दौरान का का ज्ञान प्रकाश सुर्यवंशी,बादल सिंह,अंकुर सिंह, सहित अन्य मौजूद रहे और जाम से निजात दिलाने में जुटे हुए हैं।स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि त्योहार के समय पुलिस का सड़क पर रहना जरूरी है, इससे जाम की समस्या नहीं होगी।
कुशीनगर । लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से…
हाटा कुशीनगर। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण…
कुशीनगर। जिले में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे…
मथौली बाजार कुशीनगर , प्रकाश पर्व दीपावली मनाने के बाद तीसरे दिन उपनगर सहित…