News Addaa WhatsApp Group Join करें

युवा संसद: तीन प्रतिभागियों का विधानसभा के लिए चयन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 12, 2026  |  4:46 PM

15 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
युवा संसद: तीन प्रतिभागियों का विधानसभा के लिए चयन WhatsApp
Responsive image

हाटा कुशीनगर। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से किपीजी कॉलेज, में विकसित भारत युवा संसद के जिला स्तरीय चरण का आयोजन किया गया। इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” रहा।

आपके लिए और..- मेले में अवैध शराब का खेल! तुर्कपट्टी पुलिस ने तीन...

कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए जिला युवा अधिकारी कुशीनगर चंद्रभूषण चौबे ने युवा संसद के उद्देश्यों और महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के विचारों, प्रस्तुति एवं विषय की समझ का मूल्यांकन नंदलाल शर्मा, डॉ. एम. आलम, डॉ. सी.पी. सिंह, डॉ. आदित्य कुमार चौबे एवं डॉ. रणवीर कुमार सिंह ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक मोहन वर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का नशामुक्त होना आवश्यक है। युवाओं को पहले स्वयं नशे से दूर रहकर उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए और इसके बाद समाज में जागरूकता फैलाने के लिए आगे आना चाहिए।

प्रतियोगिता के परिणामस्वरूप शीर्ष तीन प्रतिभागियों का चयन किया गया, जो आगामी विधानसभा स्तरीय युवा संसद में जनपद कुशीनगर का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित प्रतिभागियों में नवनीत पाण्डेय , सिद्धि पाण्डेय एवं कृष्णानन्द जायसवाल शामिल रहे।

कार्यक्रम में माई भारत की टीम से सुधांशु त्रिपाठी, सोनू शर्मा, देवगन सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेले में अवैध शराब का खेल! तुर्कपट्टी पुलिस ने तीन को दबोचा, 246 पाउच बरामद
मेले में अवैध शराब का खेल! तुर्कपट्टी पुलिस ने तीन को दबोचा, 246 पाउच बरामद

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे…

उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा
उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा

मथौली बाजार कुशीनगर , प्रकाश पर्व दीपावली मनाने के बाद तीसरे दिन उपनगर सहित…

मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर

कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…

तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए
तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking