News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: मतगणना पास के लिए लगी एजेंट की भारी भीड़, भूले कोरोना गाइड लाइन!

Sanjay Pandey

Reported By:

May 1, 2021  |  10:23 PM

1,048 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मतगणना पास के लिए लगी एजेंट की भारी भीड़, भूले कोरोना गाइड लाइन!

खड्डा/कुशीनगर। पंचायत चुनाव में सरकार द्वारा कोरोना से बचाव हेतु जारी गाइड लाइन का मतगणना के लिए पास बनवाने वाले लोग भूल जा रहे हैं। खड्डा ब्लॉक परिसर में शनिवार को चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी व मतगणना एजेन्ट बनने को आतुर लोग अपने जीवन के साथ दूसरे के जीवन को भी संकट में डाल रहे हैं। चुनाव के अंतिम चरण के मतगणना में भी लोग सम्भलने को तैयार नहीं है।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

खड्डा क्षेत्र में श्री गांधी इण्टर मीडिएट कालेज में रविवार को मतगणना होनी है। चुनाव आयोग ने गाइड लाइन जारी करते हुए कोरोना से निगेटिव होने की रिपोर्ट या डबल डोज टीका लगने का प्रमाणपत्र के साथ विकल्प दिया है कि अगर उक्त जांच नहीं हुए हैं तो भी मतगणना स्थल पर ही स्वास्थ्य टीम थर्मल स्क्रीनिंग सहित अन्य परिक्षण करके अनुमति दे देगी। ब्लॉक मुख्यालय पर मतगणना के लिए पास बनवाने को लेकर मारा- मारी मची हुई है। शनिवार को ब्लाक व पीएचसी खड्डा पर जमी वेपरवाह भीड़, पद की लालसा के चक्कर में अपने जान को भी दाव पर लगा दे रहें हैं। मास्क, व भीड़ से बचने का फरमान यहां दम तोड़ दे रहा है। यही स्थिति रही तो कोरोनो महामारी की भयावहता दरवाजे- दरवाजे तक दस्तक देगी, इससे इन्कार नहीं किया जा सकता है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking