कसया/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि भाजपा , यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को सम्मान व सुरक्षा दी।
मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शाक्य फाजिलनगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा के चुनाव प्रचार के दौरान दुदही में जनसभा को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने भाजपा की लाभकारी योजनाओं की चर्चा की और कहा कि भाजपा को जिताएं। मुंबई से आईं विधायिका मनीषा चौधरी ने कहा कि भाजपा ने सबका साथ और सबका विकास के नारे के साथ हर वर्ग का विकास किया है। महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के साथ सबला बनाया है।
इसी क्रम में विधायिका चौधरी के साथ आयीं सुनीता सिंह, शुचि यादव ने अपने विचार रखते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा पाण्डेय ने अध्यक्षता करते हुए सभी के प्रति आभार जताया और पार्टी प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा को जिताने की लोगों से अपील की। इस दौरान जिलामंत्री रिंपा सिंह, वर्षा तिवारी सहित भारी संख्या में महिलाएं व आम जन मौजूद रहे।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…