कुशीनगर।गांधी जयंती के मौके पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में आज विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी द्वारा झंडारोहण, वृक्षारोपण, गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा गांधी गोष्ठी में प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने विकास भवन कार्यालयों का निरीक्षण भी किया। शौचालयों का निरीक्षण किया तथा विकास भवन में अवस्थित कार्यालय के विभागाध्यक्ष को कार्यालयों में स्वच्छता रखने तथा नियमित साफ सफाई हेतु को निर्देश दिया।
आयोजित गांधी गोष्ठी में मुख्य विकास अधिकारी ने गांधीजी के जीवन आदर्श व मूल्यों से प्रेरणा लेने को कहा तथा गांधी जी के सिद्धांतों पर चलने को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में गांधीजी के अनुसार सात अपराध नहीं करनी चाहिए। धन बिना कार्य, ज्ञान बिना चरित्र, व्यापार बिना नैतिकता, विज्ञान बिना मानवता, धर्म बिना त्याग, राजनीति बिना सिद्धान्त आदि।
इस अवसर पर अन्य वक्ताओं में जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र राय डीसी मनरेगा राकेश कुमार , ए आर कोऑपरेटिव, डीपीआरओ अभय यादव आदि शामिल थे।
112 पुलिस वाहन से बाइक सवार को टक्कर लगने आरोप, वीडियो हुआ था वायरल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…
कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…