कुशीनगर । मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता मेंयू0 डायस के अंतर्गत शैक्षिक सत्र 21-22 के डाटा कैप्चर फॉर्मेट भरे जाने सम्बन्धी एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा कराए जा रहे डाटा फीडिंग कराए जाने के सम्बंध में विस्तृत समीक्षा की और बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि यू-डायस पर डाटा फीडिंग का कार्य बहुत गंभीरता से किया जाए। आंकड़ों में गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि परिषदीय विद्यालय,/अनुदान सहायतित विद्यालय, प्राइवेट स्कूलों और मदरसों की डाटा फीडिंग हेतु विकास खण्ड स्तर पर प्रबन्धको के साथ बैठक कर फॉर्म भरने के सम्बंध में पूर्ण जानकारी दी जाय। उन्होंने बताया कि ऑन लाइन पोर्टल पर फॉर्म भरे जाने हैं जिसमे विद्यालय की स्थिति छात्र?छात्राओं की संख्या, शिक्षकों की संख्या, दिव्यांग बच्चों, विद्यालय में संसाधनों की उपलब्धता, स्कूल सुरक्षा, शौचालय, पेय जल सहित विद्यालयों की सुरक्षा आदि सम्बन्धित सूचनाएं भरी जानी हैं। इस अवसर पर फॉर्म भरे जाने के सम्बंध में तरीके भी बताए गए, तथा फॉर्म भरे जाने उपरांत अध्यापक मिलान करते हुए साइन कर खण्ड शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहित अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने…
बोदरवार, कुशीनगर :- घर के इकलौते बेटे के मौत होने का मामला प्रकाश में…
कुशीनगर। जिले के सेवरही थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के एक सक्रिय गिरोह…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।…