कुशीनगर। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दिनांक 11.12.2021 दिन शनिवार को न्यायालय दीवानी न्यायालय कुशीनगर के प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया जाएगा।
उन्होंने जनपद के समस्त अधिवक्ता गण एवं वादकारियों से अनुरोध किया है कि दिनांक 11.12.2021 दिन शनिवार को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराएं। साथ ही ऐसे वाद जो अभी तक न्यायालय में दाखिल नहीं किए गए हैं उनको प्री-लिटिगेशन स्तर पर निस्तारित कराएं।
राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में अधिक जानकारी विधिक सेवा प्रधिकरण,कुशीनगर के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर प्राप्त की जा सकती है।
खड्डा, कुशीनगर। मंगलवार की शाम खड्डा थाना क्षेत्र के बुढ़वा जंगल पुल के समीप…
कुशीनगर । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर मंगलवार को तहसील परिसर में…
कुशीनगर। जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबौली गांव से एक बेहद मार्मिक और…
खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…