News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: रूटीन वर्क के साथ शांति ब्यवस्था कायम करना मेरी पहली प्रथमिकता:पुलिस अधीक्षक

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 28, 2021  |  3:38 PM

1,048 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: रूटीन वर्क के साथ शांति ब्यवस्था कायम करना मेरी पहली प्रथमिकता:पुलिस अधीक्षक
  • मदिरापान कर होली पर हुड़दंग,रंग में भंग डालने वालो पर पुलिस की टेढ़ी नजर:सचिन्द्र पटेल

कुशीनगर | जनपद में अपना पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने एक संदेश दिया की मातहतों को आचरण एवं ब्यवहार में सुधार लाने की आवश्यकता है। उनका कहना है की हम सब को इस बात की ख्याल हमेशा रखना होगा की हम सरकारी सेवक है।कानून ब्यवस्था कायम रखने और अपराध का रोकथाम मेरी पहली प्रथमिकता है, महिलाओं एंव बालको से सम्बन्धी अपराध पर बिशेष ध्यान दिया जाय।फरियादियों की समस्या का निस्तारण करने पर बिशेष ध्यान रहेगा। हम सब को आपस मे टीम भावना से काम करनी होगी, जिससे सफलता मिले, इसी में मेरा बिस्वाश है। इनपुट के आधार पर अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने पर अमल किया जाएगा। गो बंश की तस्करी, मादक पदार्थ ,औऱ अबैध शराब की तस्करी पर प्रभावी तौर पर रोक लगाई जाएगी।वही शांति ब्यवस्था से लेकर आमलोगों को न्याय दिलाना मेरी पहली प्रथमिकता है। इसके साथ ही शहदों पर पैनी नजर रखी जायेगी। हर कीमत पर प्रदेश सरकार की मंशा को सफल किया जाएगा।

आज की हॉट खबर- ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने...

जनपदवासियों से अपील

जिले में आपसी सामंजस्य और सौहार्दपूर्वक एक दुसरे से मिलजुल कर आपसी बैमनस्यता से परे सतरंगी हासपरिहास, हंसी ठिठोली के साथ गले मिलते हुए सलिके से रंगोत्सव पर पारंपरिक ढोल पर थाप के साथ गीतमाला, गालों पर लाल गुलाबी गुलाल और मीठे पकवान खिलाकर रंगोत्सव का रंगबिरंगी पर्व फागोत्सव होली मनाने की अपील कुशीनगर के पुलिस अधिक्षक सचिन्द्र पटेल ने सभी जनमानस से मिडिया तंत्र के माध्यम से की है।
पुलिस अधिक्षक कुशीनगर ने सविनय जनता जनार्दन से आग्रह किया है कि मदिरापान एवं तमाम मादक पदार्थों का सेवन करते हुए होली के रंग में भंग डालने की कोशिश करते हुए कतई हुडदंग तथा किसी भी सामान्य नागरिक पर कोई कटाक्ष नहीं करें। ऐसा कुकृत्य बर्दास्त नही होगी तथा समुचा पुलिस महकमे की टेढी नजर ऐसे असमाजिक लोगों पर बनी हुई है। जिन्हें कठोर दंड का भागी बनना पड़ सकता है।
सामान्यतः होलिका दहन से लेकर होली के पर्व पर एक सभ्य समाज के जिम्मेदार नागरिक के रुप में पड़ोसियों, संबधियों, आसपास के इलाके के लोगों के साथ परिवार के बड़े बुजुर्गों तथा अनुजों को होली के पर्व को बड़ी सरलता से मित्रवत खुशी पुर्वक मनाने का संदेश इस वर्ष होली में जरूर देगें ऐसी उम्मीद की जाती है।जनपद वासियों को शबे-बरात के साथ ही होली की शुभकामनाये दिया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

कुशीनगर। बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताकर ई-रिक्शा में गुप्त तरीके से अवैध…

पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा…

कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक
कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक

कुशीनगर। थाना चौरा खास क्षेत्र के ग्राम मांगुरी पट्टी में हुई घटना को लेकर…

दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking