News Addaa WhatsApp Group Join करें

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 5, 2026  |  7:09 PM

24 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय WhatsApp
Responsive image

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम परिसर में गुरुवार को सभासद विनय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक विकास अधिकारी कृषि जय कुमार यादव तथा विशिष्ट अतिथि सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा विष्णु प्रताप सिंह रहे। गोष्ठी में किसानों को खेती में लागत कम करने, फसल उत्पादन बढ़ाने तथा खेतों की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। गोष्ठी में उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सहायक विकास अधिकारी कृषि जय कुमार यादव ने कहा कि किसान आधुनिक कृषि तकनीक को अपनाकर कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से मिट्टी की जांच के आधार पर उर्वरकों का संतुलित प्रयोग करने, प्रमाणित बीजों का इस्तेमाल करने तथा फसल की आवश्यकता के अनुसार ही सिंचाई और खाद का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेतों में लगातार रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित हो सकती है, इसलिए जैविक खाद और जैव उर्वरकों के प्रयोग को भी बढ़ावा देना चाहिए। किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया।

आपके लिए और..- फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ...

विशिष्ट अतिथि सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा विष्णु प्रताप सिंह ने फसलों को कीट एवं रोगों से बचाने के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान फसल में किसी भी बीमारी या कीट का प्रकोप दिखाई देने पर बिना जानकारी के दवाओं का छिड़काव न करें। पहले फसल की स्थिति की पहचान कर कृषि विशेषज्ञों से सलाह लें और अनुशंसित मात्रा में ही कृषि रक्षा रसायनों का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि समय से फसल की निगरानी करने और उचित कृषि रक्षा उपाय अपनाने से अनावश्यक खर्च को कम किया जा सकता है तथा उत्पादन को सुरक्षित रखा जा सकता है।

अधिकारियों ने किसानों से पराली और फसल अवशेष को खेत में जलाने के बजाय उसका उचित प्रबंधन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों का उपयोग जैविक खाद बनाने तथा खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ाने में किया जा सकता है।

गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे सभासद विनय प्रताप सिंह ने कहा कि खेत और किसान दोनों सुरक्षित रहेंगे तभी गांव और क्षेत्र का समुचित विकास संभव है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और कृषि संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाने चाहिए।

गोष्ठी के दौरान किसानों ने कृषि से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और सवालों को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिनका अधिकारियों ने समाधान और आवश्यक सुझाव दिए। इस अवसर जवाहर सिंह, विनोद यादव, जगदीश प्रसाद, दुर्गेश सिंह,सोनमती देवी, उमाशंकर सिंह, विपिन सिंह,लोरिक यादव,दरोगा सिंह चन्द्रेश,मायानाथ, दशरथ,रामरक्षा सिंह, तकनीकी सहायक ज्योति सिंह,बीज गोदाम प्रभारी कुवंर चन्द चौहान, श्वाती सिंह सहित

भारी संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking