कुशीनगर । वन विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न विभागों को वृक्षारोपण के लक्ष्य संबंधित
बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उक्त बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। इस क्रम में बैठक को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जिन विभागों का पौधरोपण के संदर्भ में एक्शन प्लान नहीं बना है लक्ष्य के संदर्भ में वे अपना एक्शन प्लान बनाकर उपलब्ध करा दें। गड्ढा खुदाई अभी तक शून्य है उसे भी शुरू करवाएं जिसे हर हाल में 15 मई तक पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से रुचि लेकर ऐसे क्षेत्र बनाए जहाँ वृक्षारोपण उपरांत उसकी देखरेख भी कर सकें। वृक्षारोपण हेतु धन की आवश्यकता पड़ने पर डीसी मनरेगा से डिमांड किया जा सकता है। पौधे कहां कहां लगाना है जगह का नाम कार्य योजना में शामिल करें, ताकि उसी हिसाब से नजदीकी नर्सरी से पौधे दिलाई जा सके। इस समय जनपद में 23 नर्सरी हैं जहां 4361 768 पौधे उपलब्ध हैं। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया वृक्षारोपण हेतु स्थल का चयन तत्काल कर लिया जाए तालाबों के किनारे भी वृक्षारोपण किया जाना है। उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अमृत सरोवर के किनारे न्यूनतम 75 पौधे जो छायादार व फलदार हो उसे लगाया जाना चाहिए।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक राजनाथ भगत, डीसी मनरेगा राकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल, उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार तथा समस्त अधिशासी अधिकारी आदि उपस्थित थे।
कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…
कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…
कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…
कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…