News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: शिकायतों का निस्तारण के संदर्भ में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 23, 2022  |  10:39 PM

460 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शिकायतों का निस्तारण के संदर्भ में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी

कुशीनगर।राष्ट्रीय खाद्य योजना के अंतर्गत राशन कार्डों की जांच, शासन की कल्याणकारी योजनाओं हेतु भूमि की उपलब्धता, जनपद में आयुष्मान कार्ड की स्थिति, बाढ़ बचाव हेतु प्रभावी कदम, व आईजीआरएस प्रकरण में शिकायतों का निस्तारण के संदर्भ में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने की।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष,...

उक्त बैठक में राशन कार्ड सत्यापन के संदर्भ में चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने पात्र लोगों को राशन कार्ड आवंटित करने संबंधित निर्देश दिए तथा अपात्र लोगों की जांच करने का भी निर्देश दिया।
बैठक में जल जीवन मिशन संबंधित आवश्यक ग्रामों के विवरण के संदर्भ में चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने उपस्थित उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की पानी की टंकी हेतु भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इस क्रम में स्वीकृत कार्यों के क्रियान्वयन में आ रही कठिनाइयों के संदर्भ में भी चर्चा हुई ।विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ में भूमि आवंटन एवं भूमि उपलब्धता के संदर्भ में भी चर्चा की गई। सामुदायिक शौचालय हेतु भूमि की उपलब्धता पंचायत भवन के लिए भूमि की उपलब्धता की चर्चा हुई।
जनपद स्तर पर आयुष्मान कार्ड के कम बनने पर जिलाधिकारी ने चिंता जाहिर की। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को कोटेदार के साथ आवश्यक मीटिंग कर तथा जनसेवा केंद्रों की मीटिंग कर, राशन लेने आने वाले का आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु निर्देशित किया। आयुष्मान मित्रों को भी इस संदर्भ में ज्यादा से ज्यादा कार्ड बनाने हेतु निर्देशित किया गया । जितने लोग आयुष्मान कार्ड से वंचित हैं, उनकी सूची संबंधित उपजिलाधिकारी को दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया । आयुष्मान मित्रों को उनके द्वारा बनाए जाने वाले आयुष्मान कार्ड के सापेक्ष ही वेतन के भुगतान करने हेतु निर्देशित किया गया।दैवीय आपदा के संदर्भ में जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 02 महीने अग्रिम राशन को उपलब्ध करा देने हेतु जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया।

आई0 जी0 आर0 एस0 में लंबित शिकायत प्रकरण में संबंधित उप जिलाधिकारी, व संबंधित विभाग जहाँ शिकायतें ज्यादा लंबित हैं उन को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आई जी आर एस के मामलों में शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें। शिकायतकर्ता से फीडबैक लिया जाए। ब्लॉक/ तहसील स्तर सभी के पास जन शिकायत रजिस्टर होना चाहिए। कितने शिकायतों को अटेंड किया गया यह उस रजिस्टर पर लिखा होना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, समस्त उप जिलाधिकारीगण, समाज कल्याण अधिकारी विपिन पांडेय, अधिशासी अधिकारी कुशीनगर, व संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking