News Addaa WhatsApp Group

सुगर फैक्ट्री सेवरही एक दिसम्बर तक नही चली, तो होगा बड़ा आंदोलन: राजू राय

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 28, 2020  |  8:43 PM

1,297 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुगर फैक्ट्री सेवरही एक दिसम्बर तक नही चली, तो होगा बड़ा आंदोलन: राजू राय

कुशीनगर | बीते 25 अगस्त को सेवरही सुगर फैक्ट्री के प्रबंध तंत्र द्वारा केन यूनियन सेवरही के बोर्ड की बैठक में उपस्थित होकर यह आश्वासन दिया गया कि वह लोग नवम्बर के अंतिम सप्ताह में फैक्ट्री के पेराई सत्र का शुभारंभ कर देंगे लेकिन अब फैक्ट्री के प्रबंध तंत्र द्वारा वादाखिलाफी किया जा रहा है जो सीधे तौर पर गन्ना किसानों के साथ धोखा है। केन यूनियन सेवरही का चेयरमैन होने के नाते मैं धीरेंद्र राय उर्फ राजू राय अपनी जिम्मेदारी लेते हुए यह घोषणा करता हु कि अगर 1 दिसम्बर तक फैक्ट्री नही चली तो 2 दिसम्बर को 11 बजे वह अपने बोर्ड के सदस्यो और किसानों के साथ सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन करेंगे तथा जरूरत पड़ने पर आमरण अनशन और चरणबद्ध आंदोलन भी होगा। चेयरमैन के तौर पर मैं प्रशासन में बैठे लोगों को यह बताना चाहता हु कि फैक्ट्री के प्रबंध तंत्र की पहल के वजह से किसानों ने 98 फीसदी अगैती प्रजाति का गन्ना बोया है और रेड राट के वजह से 35 फीसदी गन्ना सुख गया है लगातार सामने आ रही दुश्वारियों से किसान कराह रहा है और किसानों के खून पसीने की कमाई से धन्ना सेठ बने फैक्ट्री के मालिकाना और उसका प्रबंध तंत्र किसानों के हितों की उपेक्षा कर अपना मुनाफा दुगना करने के फिराक में है। सुगर फैक्ट्री के लोग इस समय वादाखिलाफी पर उतारू है और किसानों के साथ धोखा कर रहे है। नवम्बर के अंतिम सप्ताह में फैक्ट्री चालू करने का आश्वासन देकर आज की तारीख में भी क्रय केंद्र के कर्मचारियों को बुलावा पत्र नही दिया जाना इस बात का संकेत है कि इनकी मंशा साफ नही है और यह लोग किसानों से धोखा करने पर उतारू है लेकिन अब उन लोगो की मंशा सामने आ चुकी है और असली चेहरा बेनकाब हो चुका है इसलिए अब चेतावनी है कि अगर 1 दिसम्बर तक फैक्टरी नही चली तो 2 दिसम्बर 2020 को 11 बजे तक फैक्ट्री नही चली तो बनरहा रेग्युलेटर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking