खड्डा/कुशीनगर। ब्राह्मण समाज 1 जून को आचार्य चाणक्य का जन्मदिवस विश्व ब्राह्मण दिवस के रूप में मनाए व साथ ही साथ समाज के लोग एक दूसरे की मदद करें उक्त बातें भुजौली बाजार निवासी ब्राह्मण समाज के जागरूक युवा पं. पिन्टू मिश्रा ने पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता के क्रम में शनिवार को बताया।
भुजौली बाजार निवासी पं. पिन्टू मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय ब्राह्मण एकता संघ पिछले कई बर्षों से आचार्य चाणक्य के जन्मदिन को ‘विश्व ब्राह्मण दिवस’ के रूप में मनाता है। इस दिन संगठन अपने सनातन गौरव को याद करते हुए भिन्न प्रकार का कार्यक्रम आयोजित करता है लेकिन कोविड-19 को देखते हुए इस बार हम सभी अपने घरों में सांकेतिक रुप से पूजा पाठ कर इस दिवस को मनाएंगे। उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि हमें इस दिवस को संकल्प लेना है कि हम सभी ब्राह्मण समाज के लोग एक दूसरे की मदद करेंगे। श्री मिश्रा ने 1 जून को ब्राह्मण दिवस सभी परिवारों में मनाने की अपील की है।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…