कुशीनगर | जिले में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है. लेकिन अब संक्रमितों की संख्या में गिरावट आने से लोगों को काफी राहत प्रदान हो रही है। रविवार को मिली 4840 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट में 4823 निगेटिव व 17 लोग संक्रमित पाए गए हालांकि 23 संक्रमितों की मौत होने की भी रिपोर्ट मिली है।लेकिन इसमें से कोई भी मौत पिछले 24 घंटे के दौरान की नहीं है। जिले में एक महीने पुराने आंकड़ों को अब अपडेट करने से मृतकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इन्हे लेकर जिले में अब कोरोना से कुल मरने वालों की संख्या 156 हो गई है. राहत की बात ये रही की रविवार को 36 लोगो ने कोरोना से जंग जीत लिया, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 273 हो गया है। जिले में अबतक 15267 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके है जिनमें से 14838 लोग महामारी को मात दे चुके हैं।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…