News Addaa WhatsApp Group

कोतवाल के साथ चार की छीनी थानेदारी, ग्यारह थानाध्यक्ष हुये इधर उधर, एसपी महराजगंज की कार्यवाही

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 26, 2020  |  2:34 AM

2,189 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कोतवाल के साथ चार की छीनी थानेदारी, ग्यारह थानाध्यक्ष हुये इधर उधर, एसपी महराजगंज की कार्यवाही

कोतवाल समेत चार थानेदारों की छीनी थानेदारी, एसपी ने 11 थानाध्यक्ष को हटाया

आज की हॉट खबर- सलेमगढ़ में बजाज पल्सर N160 का भव्य अनावरण, प्रो. शैलेन्द्र...

महराजगंज:- चौकी चौकी प्रभारियों को हटाने के बाद एसपी रोहित सिंह सजवान ने सोमवार की देर रात थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में भारी फेरबदल किया है। इसमें सदर कोतवाल सर्वेश कुमार सिंह समेत चार थानेदारों की थानेदार छीन गई है। वही स्वाट टीम के प्रभारी व एक चौकी इंचार्ज एसपी का विश्वास जीतने में सफल रहे हैं। उनको थानाध्यक्ष बनाया गया है। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक का वाचक बनाया गया है। घुघली थाने के प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना चौक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। थानाध्यक्ष चौक गिरिजेश उपाध्याय को घुघली थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। ठूठीबारी के कोतवाल छोटेलाल को परसा मलिक थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। बृजमनगंज थानाध्यक्ष विनोद कुमार राव को थानाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उनको कोठीभार थाना का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। परसा मलिक थाना के प्रभारी निरीक्षक विजय नारायण प्रसाद को प्रभारी निरीक्षक थाना ठूठीबारी बनाया गया है। नौतनवा के चौकी प्रभारी संजय दुबे को बृजमनगंज थानाध्यक्ष बनाया गया है। कोठीभार के थानाध्यक्ष शुभ नारायण दुबे को अतिरिक्त निरीक्षक थाना नौतनवा के पद पर तैनात किया गया है। नौतनवा के प्रभारी निरीक्षक परमाशंकर सिंह यादव को अतिरिक्त निरीक्षक कोतवाली बनाया गया है। फरेंदा के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह को कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। डीसीआरबी में तैनात इंस्पेक्टर मनीष कुमार सिंह को फरेंदा थाना का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। कई माह का वनवास काटने के बाद उनको थानेदारी मिली है। सोनौली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक निचलौल गया है। निचलौल के प्रभारी निरीक्षक बिहागड़ सिंह यादव को कोठीभार का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। स्वाट टीम के प्रभारी आशुतोष सिंह को सोनौली का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक शिव मनोहर यादव को नौतनवा थाना का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

संबंधित खबरें
पति के साथ बाइक से जा रही पत्नी की गिरकर मौत
पति के साथ बाइक से जा रही पत्नी की गिरकर मौत

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल नं. 2 निवासी एक विवाहिता की बाइक…

खड्डा: बरवारतनपुर निवासी एक युवक की सड़क हादसे में मौत, दूसरे का मेडिकल कालेज में इलाज, बाइक और ई- रिक्शा की जबरदस्त हुई टक्कर
खड्डा: बरवारतनपुर निवासी एक युवक की सड़क हादसे में मौत, दूसरे का मेडिकल कालेज में इलाज, बाइक और ई- रिक्शा की जबरदस्त हुई टक्कर

खड्डा थाना क्षेत्र के बरवारतनपुर गांव निवासी थे बाइक सवार दोनों युवक हेलमेट नहीं…

पुलिस विभाग में बंपर तबादले- गोरखपुर रेंज में दरोगा किए गए इधर से उधर, देखे न्यूज अड्डा पर पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बंपर तबादले- गोरखपुर रेंज में दरोगा किए गए इधर से उधर, देखे न्यूज अड्डा पर पूरी लिस्ट

गोरखपुर । काफी प्रतिक्षा के बाद गोरखपुर रेंज में पुलिस विभाग की ओर से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking