देवरिया। सदर कोतवाली में नवागत प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय के कमान संभालने के बाद अपराध नियंत्रण और पुरानी घटनाओं के खुलासे को लेकर पुलिस की सक्रियता बढ़ी है। इसी क्रम में गरुलपार चौकी प्रभारी अवनीश कुमार सिंह की अगुवाई में चौकी पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सामान और नकदी बरामद की है। वहीं, गुमशुदगी के एक मामले में भी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अयोध्या से गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
बताते चले कि चोरी की घटना सामने आने के बाद से ही गरुलपार चौकी प्रभारी अवनीश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ लगातार जांच में जुटे रहे। घटनास्थल से मिले सुरागों, संदिग्धों की गतिविधियों और लगातार की गई पुलिस कार्रवाई के बाद टीम को सफलता मिली। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पीली धातु का लॉकेट, अंगूठी, सफेद धातु के दो सिक्के और 9,820 रुपये नकद बरामद किए।
पुलिस की इस कार्रवाई से जहां चोरी की घटना का पर्दाफाश हुआ, वहीं आरोपियों तक पहुंचने में चौकी प्रभारी की सक्रिय भूमिका भी सामने आई। घटना के बाद लगातार की गई छानबीन और पुलिस टीम की सक्रियता के चलते पुलिस को यह सफलता हासिल हुई। चोरी की घटना के खुलासे के साथ ही गरुलपार चौकी पुलिस ने गुमशुदगी के एक मामले में भी तेजी दिखाई। पुलिस टीम ने तलाश और तकनीकी सुरागों के आधार पर गुमशुदा व्यक्ति को अयोध्या से सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। लंबे समय से तलाश कर रहे परिजनों ने राहत की सांस ली।
चौकी प्रभारी की सक्रियता बनी चर्चा का विषय…!
गरुलपार चौकी प्रभारी अवनीश कुमार सिंह की लगातार सक्रियता से क्षेत्र में पुलिसिंग को लेकर चर्चा तेज है। चोरी के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और माल बरामदगी से लेकर गुमशुदा व्यक्ति को दूसरे जिले से सकुशल बरामद करने तक की कार्रवाई ने चौकी पुलिस की कार्यशैली को सामने रखा है।
वहीं, सदर कोतवाली की कमान संभालने के बाद नवागत कोतवाल शशि भूषण राय के निर्देशन में पुरानी घटनाओं के खुलासे और अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस की सक्रियता बढ़ती नजर आ रही है। लगातार हो रही कार्रवाई से जहां अपराधियों में पुलिस का खौफ बढ़ने का दावा किया जा रहा है, वहीं आम लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा मजबूत होने की उम्मीद है।
हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…
देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…
ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…