News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा:शनिवार की रात गायब हुआ ट्रेक्टर आज हनुमानगंज थाना क्षेत्र में मिला, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 10, 2021  |  8:59 PM

1,415 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा:शनिवार की रात गायब हुआ ट्रेक्टर आज हनुमानगंज थाना क्षेत्र में मिला, जांच में जुटी पुलिस WhatsApp
Responsive image

न्यूज अड्डा के साथ खड्डा से संजय पाण्डेय

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

खड्डा/कुशीनगर।खड्डा थानाक्षेत्र के शिवदत्त छपरा निवासी एक ब्यक्ति का दरवाजे पर खड़ा ट्रैक्टर शनिवार की रात दरवाजे से गायब हो गया। वाहन स्वामी ने स्थानीय थाने को सूचना देकर कार्यवाही की मांग की। रविवार को दोपहर बाद हनुमानगंज थानाक्षेत्र के मुण्डेरा गांव के नहर की पटरी पर उक्त ट्रैक्टर नहर किनारे खड़ा मिला। ट्रैक्टर स्वामी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
खड्डा थानाक्षेत्र के शिवदत्त छपरा निवासी शिक्षक आर.पी.पाण्डेय ने बताया कि रात में दरवाजे पर ट्रैक्टर खड़ा था। सुबह सोकर उठा तो ट्रैक्टर दरवाजे से गायब था। अगल- बगल तलाश के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर स्थानीय थाने को सूचना दी गई। किसी ने रविवार को दोपहर बाद मुण्डेरा गांव के नहर की पटरी पर ट्रैक्टर खड़ा देख इसकी सूचना दी तो गांव से काफी लोग जाकर देखा तो ट्रैक्टर लावारिस स्थिति में सुनसान जगह पर खड़ा था। सूचना के बाद खड्डा थाने के दिवान योगेश राय मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking