News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा:सांसद विजय कुमार दुबे ने “मुक्ति मार्ग” सड़क का किया शिलान्यास!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 21, 2021  |  4:13 PM

1,261 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा:सांसद विजय कुमार दुबे ने “मुक्ति मार्ग” सड़क का किया शिलान्यास!

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खंड के ग्रामसभा सिसवा गोपाल के टोला सिसई दधिचि होकर नारायणी नदी बंधे तक जाने वाले मुक्ति मार्ग सड़क का शिलान्यास गुरुवार को सांसद विजय कुमार दुबे ने विधिवत पूजन अर्चन कर किया। इस मार्ग के निर्माण हो जाने से दर्जनों गांवो के लोगों को लंबे दिनों से हो रही दिक्कतों से निजात मिल जाएगा।
कार्यक्रम को सम्वोधित करते हुए सांसद विजय दूबे ने कहा कि क्षेत्र का विकास ही भाजपा सरकार का मकसद है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य को लेकर काम कर रही है। देश व प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। गांव, गरीब व किसान का विकास भाजपा का मुख्य उद्देश्य है। सांसद श्री दूबे ने सिसई दधीचि से नारायणी नदी के तटबंध तक जाने वाले मुक्ति मार्ग सड़क के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीलेश मिश्रा, हियुवा के पूर्व जिला प्रभारी अजय गोविंद राव, भाजपा के जिला मंत्री विवेकानंद पाण्डेय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा सरकार के जनकल्याकारी योजनाओं को गिनाया।खड्डाकार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश तिवारी व संचालन कार्यक्रम आयोजक जिला पंचायत सदस्य संदीप श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान आलोक तिवारी, मदनगोविन्द राव, प्रद्युम्न तिवारी, धर्मेन्द्र राव, व्यास गिरी, सुनील प्रजापति, रामसहाय दूबे, जयप्रकाश सिंह, प्रभु मद्धेशिया, आनंद सिंह, प्रशांत मिश्र, विकाऊ चौहान, रामचंद्र जायसवाल, भागीरथ चौहान, सीताराम भारती, मकसूदन मिश्रा, तेजपताप, पारसनाथ गिरी, प्रभात प्रजापति, जालंधर चौहान, कैलाश, बिरजू, परमात्मा, अंकुर, ओमप्रकाश चौरसिया, कृष्णप्रताप सिंह, मुकेश चौहान, अंशु चौहान, विनय सिंह, प्रभु गुप्ता, विजय पासवान, सुधीर दूबे, रामभरोसा दूबे, दीनानाथ मद्धेशिया, ईश्वर सिंह, बालमुकुंद दूबे, श्लोक जायसवाल, सुमन्त पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- “अनुज” सिर्फ नाम नहीं, भरोसे की पहचान: अपराधियों के लिए...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनता की चौखट पर प्रशासन! तमकुहीराज के नए एसडीएम बने कुणाल गौरव
जनता की चौखट पर प्रशासन! तमकुहीराज के नए एसडीएम बने कुणाल गौरव

कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील को बुधवार को नया नेतृत्व मिल गया। युवा आईएएस अधिकारी कुणाल…

24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई
24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई

कुशीनगर। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन

सपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली थाने पर दिया धरना अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking