संजय पाण्डेय/न्यूज़ अड्डा
खड्डा/कुशीनगर।खड्डा थानाक्षेत्र के ग्राम बसडीला स्थित हाईडील के समीप रविवार दोपहर में पेड़ की डालियों की कटाई करने पेंड़ पर चढ़े एक बालक की हाई बोल्टेज विद्युत तार की चपेट में आकर मौत हो गई। पेड़ के उपर ही हाईटेंशन तार गुजर रहा था। बच्चे की पहचान सुरज उम्र 12 वर्ष बताया जा रहा है। घटना के बाद हो-हल्ला होने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बूझाकर शांत करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्यवाही शुरू कर दी है। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीडित परिवार ने एक ब्यक्ति को पेड़ पर चढवा लकड़ी कटवाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…