News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: अतिसंवेदनशील औऱ संवेदनशील बूथों का एसडीएम ने किया निरीक्षण

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 14, 2021  |  7:10 PM

845 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: अतिसंवेदनशील औऱ संवेदनशील बूथों का एसडीएम ने किया निरीक्षण

खड्डा/कुशीनगर । खड्डा एसडीएम अरविंद कुमार ने बुधवार को क्षेत्र के अतिसंवेदनशील व संवेदनशील प्लस बूथों का निरीक्षण कर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के साथ बैठक कर आपसी समन्वय स्थापित कर शान्तिपूर्ण माहौल में चुनाव सम्पन्न कराने की नसीहत दी। चेताया कि गडबडी करने वाले से प्रशासन सख्ती से निपटेगा।
एसडीएम अरविंद कुमार ने बोधीछपरा के जूनियर विद्यालय में बने बूथ संख्या 226, 227, 228 व 229 के लिए जूनियर विद्यालय परिसर में गांव से जिला पंचायत, ग्रामप्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के संभावित उम्मीदवारों व ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने में सहयोग देने की अपील की। एसडीएम ने कहा कि कोई प्रलोभन देकर या डरा धमकाकर मतदाताओं से वोट लेने का प्रयास करेगा, उसके विरूद्ध सख्ती से कार्रवाई किया जायेगा। इस दौरान जिलाजीत यादव, सरतेज यादव, लोकनाथ साहनी, धर्मवीर, बबलू यादव, राजेश, अशोक पटेल, शिवनाथ गुप्ता, संदीप कुशवाहा, हीरा यादव, संदीप यादव, प्रदीप साहनी, रामनरेश, विश्वजीत आदि मौजूद रहे। इसके बाद एसडीएम व प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता ने दरगौली के जूनियर विद्यालय में अतिसंवेदनशील बूथ सं. 204, 205 व 206 का निरीक्षण किया और संभावित उम्मीदवारों व ग्रामीणों से बातचीत कर चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने में सहयोग करने की अपील की। रामनगर प्राथमिक विद्यालय के बूथ सं. 249, 250 व 251 का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान नायब तहसीलदार रवि यादव, एस ओ हनुमानगंज पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी
एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने करीब एक माह पहले अपहृत हुई 14 वर्षीय…

शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी
शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी

कुशीनगर। जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ चलाए…

9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान
9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान

कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking