News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: आस्था का केन्द्र है पनियहवा का मां नारायणी सामाजिक कुम्भ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 11, 2021  |  4:09 PM

949 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: आस्था का केन्द्र है पनियहवा का मां नारायणी सामाजिक कुम्भ

संजय पाण्डेय/न्यूज अड्डा

खड्डा/कुशीनगर। कोरोनों महामारी के बीच मौनी अमावस्या पर पनियहवा में नारायणी किनारे लगने वाले मां नारायणी सामाजिक कुम्भ आयोजन समिति की पहल रंग ला रही है। आयोजन समिति इस बार मेले में भीड़ न जुटे इसके लिए एक लाख परिवारों में पवित्र नारायणी का जल वितरण कार्यक्रम “मां नारायणी आपके द्वार” के तीसरे चरण में अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों के साथ नगर पंचायत छितौनी में महिला स्वयंसेवियों द्वारा घर घर पहुंच कर जल वितरण का कार्य कर रही हैं।समाजसेवी फूला देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने घर घर जाकर जल वितरित कर लोगों को इस बार घरों में रहकर ही स्नान दान करने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर महिलाओं से फूला देवी ने कहा कि मौनी अमावस्या पर आयोजित मां नारायणी सामाजिक कुंभ इस क्षेत्र का ऐतिहासिक आयोजन है जिसमें भारी संख्या में लोग श्रद्धा पूर्वक सम्मिलित होते हैं। महिलाओं की हिस्सेदारी भी बढ़ चढ़कर रहती हैं। स्नान,दान, पुण्य में महिलाएं अधिक रूचि लेकर पुण्य नारायणी में आस्था की डुबकी जरूर लगाती हैं। कोरोना संकट को देखते इस बार घर- घर जल वितरण हो रहा है। इस प्रकार के अभियान का हिस्सा बनना महिलाओं के लिये गर्व की बात है। इस अभियान को पूरा करना के लिए हम सभी संकल्पित हैं।
इस अवसर पर पुष्पा देवी,नर्मदा देवी,शान्ति देवी, जानकी , तेतरा देवी, कमलावती देवी, चमचा देवी, प्रभावती, सुमन आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking