खड्डा/कुशीनगर | उपजिलाधिकरी अरविंद कुमार ने मंगलवार दोपहर बाद मठिया बुजुर्ग गांव में संचालित निराश्रित पशु आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया। आश्रय केन्द्र पर पशुओंं के लिए हरे चारे का इंतजाम नहीं होने पर केयरटेकर को फटकार लगाई। एसडीएम ने निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की।
उपजिलाधिकारी खड्डा अरविंद कुमार मंगलवार मठिया बुजुर्ग स्थित निराश्रित पशु आश्रय केंद्र पहुंचे। केन्द्र के केयरटेकर दीनानाथ यादव ने उपजिलाधिकारी को बताया कि केंद्र पर 13 गो वंश बछड़े थे। आज दो और गोवंश पशु केंद्र पर लाए गए हैं। अब कुल गोवंश की संख्या 15 हो गई है। पशुओं के खाने के लिए एक ट्राली भूसा केंद्र पर मौजूद है। नमक, चोकर व गुड़ निवर्तमान ग्रामप्रधान के यहां है, वहीं से लाकर पशुओं को खिलाया जाता है। केयरटेकर ने एसडीएम को बताया कि ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के चलते केंद्र पर विद्युत आपूर्ति बाधित है। पशु आश्रय केंद्र पर पशुओं के खाने के लिए हरे चारे का इंतजाम नहीं था, जिसपर एसडीएम ने केयरटेकर को फटकार लगाते हुए बीडीओ को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान 17 बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार की।
इस संबंध में उप जिला अधिकारी अरविंद कुमार का कहना है कि पशु आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया है। हरा चारे का इंतजाम नहीं मिला, रीपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित करने के साथ ही बीडीओ को कार्यवाही का निर्देश दिया गया है।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…