News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: एसएचओ ने पेश की मानवता की मिसाल, फिर भी नहीं बच सका बुजुर्ग महिला की जान! पढ़े पूरी खबर!

Sanjay Pandey

Reported By:

May 6, 2021  |  9:47 PM

995 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: एसएचओ ने पेश की मानवता की मिसाल, फिर भी नहीं बच सका बुजुर्ग महिला की जान! पढ़े पूरी खबर! WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना थाना क्षेत्र के बंजारीपट्टी नहर के पास एक बुजुर्गु महिला अचेतावस्था में पड़ी थी। गश्त पर निकले खड्डा एसएचओ की नजर उस बृद्ध महिला पर पड़ी तो मानवता का परिचय देते हुए सीएचसी तुर्कहां भिजवाया जहां ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। एस.ओ ने परिजनों को सूचना देकर बुलाया व उनके अनुरोध पर गाड़ी मंगवाकर शव को घर उसके गांव भिजवाते हुए परिजनों को दाह संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

बुधवार को गश्त पर निकले एसएचओ आर.के यादव बंजारीपट्टी नहर से जा रहे थे की एक अधेड़ महिला नहर पर बेहोशी की हालत में दिखी। किसी ने पीआरबी को भी सूचना दे दी थी तबतक मौके पर पीआरबी पुलिस भी पहुंच गई। एसएचओ ने बुढ़िया को तुर्कहां सीएचसी पर ईलाज के लिए भर्ती कराया व गार्ड व पुलिस की देखरेख में डाक्टरों ने ईलाज किया। गुरुवार को बृद्ध महिला को होश आ गया व उसने अपना नाम फुलिया व पता महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के पण्डितपुर निवासी बताया। बुढ़िया ने अपने लड़के सीताराम को भी बताया। गुरुवार को उसका हालत देखने एसडीएम अरविंद कुमार व एसएचओ आरके यादव अस्पताल पहुंच कर डाक्टर पीएन गुप्ता से जानकारी ली। उसके बाद एस एच ओ ने कोठीभार पुलिस से सम्पर्क स्थापित कर उसके परिजनों को जानकारी दिलाई। लगभग दो घण्टे के अन्दर बृद्धा का बेटा सीताराम खड्डा थाने पहुंचा। ठीक उसी समय अस्पताल से फोन आया कि इलाज के दौरान ही बुढ़िया की मृत्यु हो गई है। एसएचओ के सामने सीताराम व उसके लड़के रोने गिलगिलाने लगे। पुलिस ने सुपुर्दनामा बनवाकर स्वयं के खर्चे से वाहन मंगाकर शव को उसके गांव भिजवा दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking