News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: एसडीएम, तहसीलदार व अधिशासी अधिकारी की मौजूदगी में चलाया गया विशेष सफाई अभियान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 24, 2021  |  4:16 PM

862 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: एसडीएम, तहसीलदार व अधिशासी अधिकारी की मौजूदगी में चलाया गया विशेष सफाई अभियान WhatsApp
Responsive image

संजय पाण्डेय/न्यूज़ अड्डा
खड्डा/कुशीनगर। खड्डा नगर पंचायत के शिवाजी नगर मुहल्ले में रविवार को एसडीएम, तहसीलदार व अधिशासी अधिकारी की मौजूदगी में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सड़को व नालियों पर अतिक्रमण करने वालों पर प्रशासन सख्त दिखा। एसडीएम ने नगर में बुधवार व शनिवार को सभी वार्डों की विशेष सफाई कराने का निर्देश दिया है।
शुक्रवार को जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने खड्डा नगर के साफ-सफाई व कुड़े को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए ईओ को कड़ी फटकार लगाई थी। शनिवार को उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार ने ईओ को पत्र जारी कर बृहद् सफाई का निर्देश दिया था। इसी क्रम में रविवार को उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार, तहसीलदार डॉ एसके राय व अधिशासी अधिकारी देवेश कुमार मिश्रा की मौजूदगी में वार्ड नं.9 शिवाजीनगर मोहल्ले में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान मोहल्ले की सड़कों व नालियों की विधिवत साफ- सफाई की गई। अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई।एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि खड्डा नगर में बुधवार व शनिवार को वार्डवार विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। नगर की नालियों व सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता डा. निलेश मिश्र, सभासद विनोद यादव, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, जितेन्द्र आदि मौजूद रहे।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking