News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: एसडीएम ने किया अल्ट्रासाउंड सेंटर का औचक निरीक्षण, संचालको को दी चेतावनी!

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 6, 2021  |  6:08 PM

1,132 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: एसडीएम ने किया अल्ट्रासाउंड सेंटर का औचक निरीक्षण, संचालको को दी चेतावनी! WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर | उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार ने शनिवार को नेबुआ नौरंगिया विकास खंड के कोटवा स्थित आदित्य अल्ट्रासाउंड व फोर्ड अल्ट्रासाउंड सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में बोर्ड पर लिखे डाक्टर के सेन्टर पर मौजूद न होने पर कड़ी फटकार लगाते हुए संचालको को कड़ी चेतावनी दी।
उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. प्रभु कोटवां बाजार स्थित आदित्य अल्ट्रासाउंड व फोर्ड अल्ट्रासाउंड सेन्टर पर पहुंच कर्मचारियों से रजिस्ट्रेशन कागज मांगा तो मौजूद कर्मचारियों ने कागज तो दिखा दिया लेकिन रजिस्ट्रेशन में दर्ज संचालक मौजूद नहीं मिले। इसके बाद उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.प्रभू कुमार के साथ खड्डा कस्बे के तुलसी अल्ट्रासाउंड व श्रेया अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच करते हुए बगैर साक्ष्य एवं कागज के सेंटर कदापि संचालित न करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर अवैध तरीके से अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित होते मिला तो कठोर कार्रवाई की जायेगी।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking