खड्डा/कुशीनगर। सहज जनसेवा केन्द्र संचालकों के सरकारी योजनाओं को तय समय में पूरा न करने से नाराज एसडीएम अरविंद कुमार ने आधा दर्जन सहज जन सेवा केन्द्रों को सील कर दिया। एसडीएम की इस कार्यवाही से संचालकों में हडकम्प मचा है।
जिलाधिकारी एस.राज लिंगम के निर्देश पर सभी पात्र ब्यक्तियों जिनकी वर्ष 2011 के सेक डाटा में नाम है, उनका गोल्डेन कार्ड बनना है। एसडीएम अरविंद कुमार ने मंगलवार को खराब प्रगति वाले सहज जन सेवा केन्द्रों का जायजा लिया। स्थलीय जांच कर खड्डा नगर में तीन सहज केन्द्रों सहित 6 केन्द्रों के दुकान को सील करवा दिया। एसडीएम अरविंद कुमार ने कहा कि जिन केन्द्रों पर 10 से कम गोल्डेन कार्ड बनाए गये हैं उनके वीएलई के विरुद्ध दुकान सीजर सहित एफआईआर भी दर्ज करायी जाएगी। एसडीएम की इस कार्रवाई से लापरवाह संचालकों में हडकम्प मचा हुआ है।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…
खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत खड्डा,…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…