खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा परशुरामपुर में कुछ लोगों ने कब्रिस्तान की जमीन को लेकर पैमाइश की मांग करते हुए गांव के कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किये जाने की शिकायत की थी। इसको लेकर कई दिनों से तनातनी चल रही थी। सूचना पर गुरूवार को एसडीएम अरविंद कुमार व तहसीलदार डा.एसके राय ने मौके पर पहुंचकर लोगों से वार्ता कर पूर्व में हुए कब्रिस्तान की जमीन की हुई पैमाइश वाले हिस्से में किसी दुसरे के हस्तक्षेप नहीं करने को ताकीद की। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक आर.के. यादव, उपनिरीक्षक पीके सिंह आदि मौजूद रहे।
इस सम्बन्ध में एसडीएम अरविंद कुमार का कहना है कि सूचना मिली थी। मौके पर जाकर विवाद हल करा दिया गया है।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…