News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: खेत मजदूर संगठन के बैनर तले तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 15, 2021  |  9:30 PM

629 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: खेत मजदूर संगठन के बैनर तले तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील मुख्यालय पर सोमवार को खेत मजदूर यूनियन कुशीनगर के बैनर तले मुसहर सहित अन्य लोगों ने तहसील मुख्यालय पर छ: सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन व सभा की। यूनियन के सदस्यों ने विभूति चौहान की अगुवाई में उपजिलाधिकारी को संबोधित मांग पत्र तहसीलदार को सौंप अविलम्ब कार्यवाही की मांग की।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने रामपुर गोनहा, हनुमानगंज व हथिया व भैंसहा गांव के मुसहर सहित अन्य लोगों के साथ तहसील मुख्यालय पहुंच प्रर्दशन करते हुए अपनी छ: सूत्रीय मांग जिसमें रामपुर गोनहा के सीलिंग की जमीन पर पट्टेदार मुसहरों को कब्जा दिलाने, मुसहर जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने, मुसहरों को आवासीय व कृषि पट्टा देने भैंसहा गांव के मौजा बाल गोविंद छपरा में ग्राम सभा की भूमि से अवैध कब्जादारों को बेदखल कर कानूनी कार्रवाई करने, धनौजी आवादकारी गांव के तत्कालीन ग्राम प्रधान चेतन नट द्वारा ग्राम सभा की जमीन पर स्वयं व बाहरी लोगों में बंदरबांट करने की जांच की मांग के साथ ही साथ मुसहर बाहुल्य गांवों में कैम्प लगाकर स्थानीय समस्याओं का समाधान कराने सम्बन्धित मांग पत्र तहसीलदार खड्डा डॉ एसके राय को सौंप कार्यवाही की मांग की।
इस मौके पर विभूति चौहान, रामकृपाल कन्नौजिया, दिलीप कुशवाहा, मुमताज भुलई निषाद, रामकल्प प्रधान, सीताराम, श्रीकिशन, श्यामजी, चंद्रिका, महातम प्रसाद, बेचन गुप्ता, सर्वजीत गिरी, दिलीप तिवारी, इंद्रजीत, बंधन, दुखी अजय कुमार, शैलेश उपाध्याय, अयोध्यालाल श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking