News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: चुनावी रंजिश में जमकर मारपीट, सेना के जवान सहित चार लोग गम्भीर रूप से घायल!

Sanjay Pandey

Reported By:

May 12, 2021  |  5:30 PM

880 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: चुनावी रंजिश में जमकर मारपीट, सेना के जवान सहित चार लोग गम्भीर रूप से घायल!

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना के गांव हथियां में मंगलवार की देर शाम चुनावी रंजिश में जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक सेना के जवान सहित चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से तुर्कहां सीएचसी पर भर्ती कराया। डाक्टर ने गम्भीर रूप से तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
मंगलवार की देरशाम हथियां गांव में किसी बात को लेकर प्रधान समर्थक व एक अन्य पक्ष के द्वारा रस्साकशी हो रहा था कि बात आगे बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट में छुट्टी पर घर आए सेना का जवान ज्ञानेश्वर 28 वर्ष, राम अशीष यादव 45 वर्ष, उपेन्द्र 17 वर्ष तथा दूसरे पक्ष से सन्तोष यादव घायल हो गए। सूचना पर एस आई पीके सिंह, रामगोपाल यादव, एस आई राजेश यादव आदि मौके पर पहुंच माहौल को शान्त करा सभी घायलों को एम्बुलेंस से तुर्कहां सीएचसी उपचार के लिए भर्ती कराया। मारपीट की घटना में गम्भीर रुप से घायल तीन लोगों को डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस घटना में शामिल दो लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है।
थानाध्यक्ष आरके यादव का कहना है कि मारपीट के मामले में 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking