News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: थाना परिसर में एसडीएम की अध्यक्षता में नगर के व्यावसाईयों की कोरोना के मद्देनजर हुई बैठक

Sanjay Pandey

Reported By:

May 6, 2021  |  8:37 PM

769 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: थाना परिसर में एसडीएम की अध्यक्षता में नगर के व्यावसाईयों की कोरोना के मद्देनजर हुई बैठक

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना परिसर में कोविड़-19 व लाक डाउन को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में नगर के व्यावसाईयों की बैठक सम्पन्न हुई। एसडीएम ने सख्त रुप से कहा कि तय समय सीमा के बाहर अगर दुकान खुली पाई गई तो सख्त कार्यवाही की जाएगी।
एसडीएम अरविंद कुमार ने व्यापारियों के बीच चर्चा करते हुए लाकडाउन के बीच फल, सब्जी, दूध व किराना दुकानों को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक दुकान के समक्ष दो गज दूरी का गोला बनाने, सेनीटाइजर रखने, बाल्टी में पानी व मग रखने की दशा में खोलने की सहमति बनीं। एसडीएम ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों व बगैर मास्क पहन सड़क व दुकान पर बैठने वाले लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की चेतावनी दी। प्रभारी निरीक्षक आरके यादव ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के अलावा कोई अन्य दुकानें नहीं खुलेंगी, अगर कोई दुकान खुली मिली तो संबधित दुकानदार के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान एस आई पीके सिंह, दिवान सूर्यनाथ सिंह, योगेश राय, उमाशंकर यादव, संतोष जायसवाल, मंटू डालमिया, रविप्रकाश रौनियार, राकेश मद्धेशिया, संदीप, सलाउद्दीन, अमरचन्द मद्धेशिया समेत तमाम व्यवसायी मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking